बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: नगर के बुगरासी मार्ग पर रविवार सुबह दो बच्चों की सुपुर्दगी को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया। दोनों पक्ष बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए, जिससे काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और दोनों को बच्चों सहित कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बुगरासी मार्ग पर पति-पत्नी के बीच बच्चों की अभिरक्षा को लेकर पहले कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सड़क पर हंगामा होते देख राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस म...