बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित एक मार्केट में बंद बाइक रिपेयरिंग की दुकान में अज्ञात युवकों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना का विवरण पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार जनपद हापुड़ के गांव दहीपुर निवासी है और गुलावठी रोड स्थित एक मार्केट में बाइक रिपेयरिंग की दुकान करता है। बताया जाता है कि 20 सितंबर से किसी कार्य से वह मेरठ गया हुआ था। इसी दौरान 22 सितंबर की रात उसकी गुलावठी रोड स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान को निशाना बनाया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार युवक दुकान के शटर के नीचे पेट्रोल डालने के बाद आग लगाता हुआ दिखाई दे ...