बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- Bulandsehar News: नगर के सैदपुर रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर के नीचे 10 सितंबर की रात मिले 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। पिछले 36 घंटों से शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अहेरिया मंदिर निवासी कंछी (55) पुत्र जीवन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कंछी अपने खेतों पर काम करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन रात होने के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचने पर चिंता जताते हुए परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते या चलते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...