Bulandsehar News: फ्लाईओवर के नीचे बेहोश मिले वृद्ध की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर के नीचे एक वृद्ध बेहोश हालत में पड़ा मिला। वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह नगर पुलिस को सूचना मिली कि डीएवी फ्लाईओवर के नीचे एक वृद्ध के बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और वृद्ध की हालत नाजुक देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के क्षेत्र में फोटो के आधार पर शिनाख्त कराने पर मृतक की शिनाख्त चंद्रवीर(65 वर्ष) निवासी राधानगर(कोतवाली नगर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.