Bulandsehar News: फ्लाईओवर के निकट मिला युवक का शव, सड़क हादसे की आशंका
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस सड़क हादसे में मौत होना मान रही है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। जिस पर उसकी शिनाख्त मोहल्ला ब्रज विहार निवासी 19 वर्षीय चिराग पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई। जिस पर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक व्यक्ति पर चिराग को ले जाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होना सामने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.