बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बड़ा भाई हरेंद्र सिरोही करीब 10 साल पहले भारतीय सेना की नौकरी से सेवानिवृत्त होकर घर आया था। वहीं, मृतक छोटा भाई रविंद्र सिरोही भी 5 साल पहले फौज से रिटायर्ड हुआ था। बताया जा रहा है कि रविंद्र कुछ समय से पारिवारिक कलह के चलते पिछले 5 महीनों से अपने परिवार से अलग गांव में ही रह रहा था और बड़े भाई हरेंद्र के साथ मिलकर खेती-बाड़ी का काम संभाल रहा था। काम के बाद दोनों भाई अक्सर साथ बैठकर शराब भी पिया करते थे। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, बीती रात भी दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रिश्तों की हत्या: बड़े भाई ने की छोटे फौजी भाई की हत्या शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इत...