बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से फोन पे के जरिए 95,997 रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव ताजपुर निवासी सतीश चंद पुत्र सूरजभान का भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बुलंदशहर में बचत खाता है। पीड़ित के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:47 बजे उसके खाते से फोन पे के माध्यम से दो बार में रकम डेबिट हुई। पहली बार 47,999 रुपये सचिन रावत की फोन पे आईडी पर और दूसरी बार 47,998 रुपये राजू की फोन पे आईडी पर ट्रांसफर हुए। इस तरह खाते से कुल 95,997 रुपये निकल गए।पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर भी प्राप्त हुआ। इसके अला...