बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में 42 वर्षीय नरेश पुत्र फकीरा खटीक की हत्या के मामले में घटना के करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक के चाचा जयपाल सिंह पुत्र काले ने थाना सलेमपुर में तहरीर देकर सदरपुर निवासी सम्राट उर्फ मलूआ पुत्र गुड्डू सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। विदित हो कि मंगलवार सुबह सदरपुर गांव के बाहर खेत में नरेश का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी होने का दावा कर रही है। वहीं, पिता की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- Na...