Bulandsehar News: फैक्ट्री में टावर से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित मोहन राम मंदिर के पास रहने वाले 30 वर्षीय मोहित की शुक्रवार रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने के दौरान टावर से गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर घटना की सूचना समय से नहीं देने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जाता है कि मोहित औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर गया था। काम के दौरान अचानक वह टावर से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.