बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में नई मंडी के पीछे स्थित एक इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक अचानक फैक्ट्री मालिक के मौके पर पहुंचने पर छत से कूद गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में नई मंडी के पास इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री के संचालक सुनील कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 2 जुलाई की सुबह जब वह अपनी फैक्ट्री पहुंचे, तो एक युवक वहां चोरी का प्रयास कर रहा था। उन्हें देखकर आरोपी छत की ओर भागा और वहां से कूद गया। फैक्ट्री मालिक और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ निवासी गांव ततारपुर बताया। ​आरोपी ने कबूल किया कि वह फैक्ट्री में चोरी करने आया था। फैक्ट्री मालिक ने घायल आरोपी को 112...