Bulandsehar News: फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल गिराने का आरोप, दी तहरीर
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुडलक कंपनी की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए सहायक महाप्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुडलक कंपनी के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार गोसाई ने दी तहरीर में बताया कि कंपनी द्वारा गांव राजारामपुर औद्योगिक क्षेत्र में कारखाने के विस्तार के लिए भूमि क्रय की गई थी। आरोप है कि 25 सितंबर की शाम कुछ लोगों ने कंपनी की ओर से कराई गई बाउंड्री वॉल को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कंपनी से अवैध वसूली करना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त किया गया है। सहायक महाप्रबंधक ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.