Bulandsehar News: फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों का रोड शो, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: मंगलवार को फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों का सिकंदराबाद नगर में रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान कलाकारों के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर फिल्म की टीम का अभिनंदन किया और कलाकारों को सम्मानित किया। रोड शो के दौरान सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में फिल्म की टीम का विशेष स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष के नेतृत्व में समस्त आचार्य-आचार्याओं ने कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान फिल्म की टीम को प्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा रोड शो के दौरान भाजपा नेता पंडित सचिन शर्मा ने भी फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.