Bulandsehar News: फावड़े से वार कर युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के ही तीन दबंगों ने युवक के सिर पर फावड़े से वार कर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित की मां बृजेश देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विधवा है। उसके बेटे विक्की उर्फ सुमित को गांव के मोनू, आकाश और विनोद ने घेर लिया। लाठी-डंडों से पीटने के बाद आरोपियों ने उसके सीने पर बैठकर गला दबाया और फावड़े से सिर पर वार कर दिया। युवक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया, जिसे मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.