बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: थाना खुर्जा देहात में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही देवेश चौधरी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना बुलंदशहर के खुर्जा-बुलंदशहर रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट के सामने हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही देवेश चौधरी पुत्र हरचरन सिंह 4 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल से थाने से जनपद न्यायालय बुलंदशहर आ रहे थे। जब वह दिन में करीब 11:00 बजे मानसरोवर कॉलोनी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें घसीट दिया। इस भीषण हादसे में सिपाही को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।​घटना के समय आसपास मौजू...