बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पुत्र अशोक कुमार ने गांव के ही श्यामू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वृद्धा रामवती 60 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश घर में अकेली थीं। उनका शव घर के अंदर झीना के पास पड़ा मिला था। नातिन रीना ने अपनी दादी का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। शुरुआत में परिजन झीना से गिरकर मौत होने की आशंका जता रहे थे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों ने वृद्धा के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। सूचना पर पहुंचे सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रविन्द्...