Bulandsehar News: फालोअप : लॉ के छात्र की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: पिछले दिनों जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लाॅ के छात्र की नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार शाम मौत हो गई। खुर्जा नगर के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र अंकुर चौधरी की शनिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब नौ दिन पहले उन पर लोहे की राड और फरसे से जानलेवा हमला किया था। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा रही है।
घटना का विवरण घटना बीते 20 अगस्त की शाम की है। अंकुर चौधरी अपने दोस्तों के साथ गली में सीढ़ियों पर बैठे थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। दोस्तों के बचाने के बावजूद आरोपियों ने सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे अंकुर लहूलुहान होकर मौके पर ही बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.