बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: स्याना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में नरसेना के गांव कमालपुर निवासी दंपति की मौत हो गई। उनका दो वर्षीय मासूम बच्चा बाल बाल बच गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम दंपति के शव गांव पहुंचे। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी की एक साथ चिंताएं जलीं, जिससे हर आंख नम हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव कमालपुर निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र भीम सिंह अपनी पत्नी साधना उर्फ संध्या और 2 साल के बेटे के साथ गुड़गांव से घर लौट रहे थे। शुक्रवार को स्याना क्षेत्र में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोद में बैठा 2 वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि योगेंद्र ने करीब 5 साल पहले साध...