बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी डॉ ब्रजपाल सिंह के पुत्र रोबिन सिंह ने फार्मा अन्वेषण भारत-2026 प्रतियोगिता में पेटेंट यूटिलिटी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। उन्होंने गले में होने वाली टॉन्सिल संबंधी बीमारी के उपचार के लिए नैनो इमल्शन आधारित औषधीय फॉर्मूलेशन तैयार किया है।रोबिन सिंह ने बताया कि उन्होंने यह फॉर्मूलेशन आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट, दादरी के प्राचार्य एवं सुपरवाइजर डॉ. संजर आलम, बी.फार्मा विभागाध्यक्ष एवं सह-सुपरवाइजर यतेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया। उनके इस फॉर्मूलेशन के पेटेंट आवेदन को भी सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।उन्होंने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित फार्मा अन्वेषण भारत-2026 प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च को तीर्थंकर महावीर...