बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: नोएडा में फर्जी प्लॉट दिखाकर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता लोकेश सिंह के अनुसार, नवंबर 2024 में वह नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक बिल्डिंग में प्रॉपर्टी के सिलसिले में गया था। वहां उसकी मुलाकात कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने नोएडा के सेक्टर-101, मेट्रो स्टेशन के पास तथा अन्य स्थानों पर प्लॉट दिखाए और उन्हें पसंद कराने के बाद रकम लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि अलग-अलग लोगों के माध्यम से शिकायतकर्ता से लाखों रुपये लिए गए। कुछ रकम बैंक खातों में ट्रांसफर की गई, जबकि कुछ रकम चेक के माध्यम से दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद ...