Bulandsehar News: प्लॉट पर रातोंरात कब्जे का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली में 200 गज के प्लॉट पर रातोंरात कब्जा कर निर्माण कराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रफावत ने कुछ दबंगों पर उसके प्लॉट पर कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने तथा एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। जबकि थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार गलत बताया है। पीड़ित रफावत के मुताबिक गांव में खेत की जमीन पर उसका करीब 200 गज का प्लॉट है। वह प्लॉट पर निर्माण कराना चाहता था। आरोप है कि निर्माण शुरू कराने से पहले ही गांव के कुछ लोगों ने रातोंरात प्लॉट पर कब्जा कर वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। रफावत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.