बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में उसी प्लॉट की रजिस्ट्री पत्नी के नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस निवासी कपिल कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने देवीपुरा प्रथम निवासी आशीष से गांव अकबरपुर में 100 वर्ग गज के प्लॉट का 22 लाख रुपये में सौदा तय किया था। प्लॉट में देवेश कुमार की भी साझेदारी बताई गई थी। पीड़ित के अनुसार, उसने देवेश को 13.50 लाख रुपये नकद और आशीष को पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर व नकद के माध्यम से दिए थे। इसके अलावा प्लॉट की बाउंड्री कराने में करीब 50 हजार रुपये खर्च किए। यह भी पढ़ें- Rampur News: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी कर...