बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र में प्राचीन कुए पर अवैध कब्जे और मारपीट का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव में ही प्राचीन धार्मिक कुंआ स्थित है, जिस पर प्राचीन समय से परंपरागत रूप से कुआं पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। आरोप है कि गांव के ही असामाजिक तत्वों ने कुंए पर कब्जा करके निर्माण कार्य कर दिया। शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम निरीक्षण करने के लिए मौके पर गई थी, उस दौरान पीड़ित भी मौके पर मौजूद था। कब्जा करने वाले आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जावेद, सलीमुद्दीन और मईमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...