Bulandsehar News: प्रसव से पूर्व उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: नगर के कोतवाली रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार देर रात 37 वर्षीय महिला की प्रसव से पूर्व उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मृतका के पति शहजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पत्नी शबाना को प्रसव के लिए कोतवाली रोड स्थित धनवंतरी क्लीनिक में भर्ती कराया था। आरोप है कि प्रसव से पूर्व उपचार के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.