Bulandsehar News: प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: कार्तिक मास के अवसर पर शनिवार को नगर में तीसरी संगीतमयी प्रभात फेरी भक्तिमय माहौल में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शामिल होकर राधा नाम का गुणगान किया। रसिक सनी राधे सुमित गोयल, विवेक गोयल और शिवम वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभात फेरी मोहल्ला पाठक स्थित भटनी वाले मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए किला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूनम बंसल, शकुंतला गोयल, शिवानी गोयल, नीलम गोयल, रीना गर्ग, संतोष, सुधा, मंजू, सौरभ विरदी, गौरव बंसल, ललित अग्रवाल, पंकज गर्ग, मोहित गोयल, अशोक शर्मा, विपिन रुहेला, प्रियंक गोयल, शोभित गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.