Bulandsehar News: प्रदूषण से घुटने लगा दम, एक्यूआई 248 पर
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: जिले में वायु प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। हालांकि शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में शुक्रवार के मुकाबले 31 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन एक्यूआई 248 पर बने रहने से हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम में ठंड बढ़ने और सुबह के समय छा रही धुंध के चलते प्रदूषण के जहरीले कण वातावरण की निचली सतह पर ही ठहर गए हैं। हवा की रफ्तार बेहद धीमी होने से यह कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रदूषण का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस फूलने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने अस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.