बुलंदशहर, नवम्बर 29 -- Bulandsehar News: जिले में प्रदूषण के स्तर में 77 अंक तक की गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद हवा की गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 पर दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड बढ़ने के कारण वातावरण की निचली सतह पर प्रदूषण के कण जमे हुए हैं। तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार सुस्त रहने से धूल, धुएं और वाहनों व अन्य स्रोतों से निकलने वाले कण ऊपर की ओर नहीं फैल पा रहे हैं। इसके चलते सुबह और शाम के समय हवा में भारीपन और धुंधलापन बना रहता है। हवा खराब होने से खुले में निकलने वाले लोगों को सांस लेने में भारीपन, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी द...