बुलंदशहर, नवम्बर 9 -- Bulandsehar News: जनपद में दीपावली पर पटाखे एवं आतिशबाजी के कारण प्रदूषण और बढ़ गया। जिले की आबोहवा जहरीली हो गई है। दीपावली से पहले ग्रेप-3 लागू किया गया। एक्यूआई 363 पर पहुंच गया। रेड जोन में पहुंचने से जिले की आबोहवा खराब हो गई है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दीपावली पर्व पर दिल्ली और एनसीआर में ग्रीन पटाखे चलाने के लिए सशर्त अनुमति मिली है। फिर भी ग्रीन पटाखों की आड़ में जमकर तेज धमाके और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे फोड़े गए। ग्रेप-3 की पाबंदियों का भी असर नजर नहीं आया। इसके चलते दीपावली पर बुलंदशहर का एक्यूआई 363 होने पर जिला रेड जोन में 363 पहुंच गया। सोमवार को एक्यूआई में करीब 60 अंक की गिरावट आई, फिर भी रेड जोन से बाहर नहीं आ सका। खुर्जा का एक्यूआई दीपावली पर खराब रहा।...