बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 मनोज कुमार शासन ने वर्ष 2022 को गुलावठी क्षेत्र में हुए प्रतिपाल हत्याकांड में तीन सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने एक अभियुक्त पर 32 हजार और अन्य दो अभियुक्तों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। सोमवार को अभियोजक देवेंद्र सिंह माहुर ने बताया कि वर्ष 2022 को गुलावठी क्षेत्र में मेरठ निवासी वादी शौकित चौहान के मामा प्रतिपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। 3 नवंबर 2022 को थाना गुलावठी पर आरोपी धीरु उर्फ धीरज पुत्र महेन्द्र, दीपक पुत्र महेन्द्र और प्रवीण पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम फफाना(गुलावठी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया और 28 फरवरी 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र ...