बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला फैसलाबाद के युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण हैंगिंग स्पष्ट हुआ है। ​पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर माना जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर ही यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के वक्त परिजन पुलिस को बिना बताए ही मामले को दबाने में लगे थे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी।​ कोतवाली देहात प्रभारी रवि रतन ने बताया कि नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मृतक समीर दिल्ली में नौकरी करता था और कुछ समय पहले ही घर आया हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी का प्रतीत होता है। पुलिस प...