बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव औरंगाबाद चांदौक में पोखर में नहाते समय डूबे युवक का शव बुधवार सुबह दूसरे दिन बरामद हो गया। पीएसी फ्लड प्लाटून ने कई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी राजेंद्र पुत्र चंद्रवीर (38 वर्ष) मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव के पोखर में नहाने के लिए उतरा था। ग्रामीणों ने उसे गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: नहर में नहाते समय युवक की...