बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में दौज वाली पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान रविवार को मिट्टी से शिवलिंग निकलने की सूचना के बाद क्षेत्र में आस्था का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और जयकारों के बीच पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक शुरू हो गया।लोगों ने बताया की पोखर की खुदाई के दौरान फावड़ा लगने के बावजूद शिवलिंग पर कोई स्पष्ट क्षति नहीं हुई। यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में पहले जल निकासी के लिए गड्ढा खोदते समय शंख भी मिले थे। कई श्रद्धालु इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए यहां शिव मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: हाड़ियान काली मंदिर में 6.19 लाख से बनेगा शौचालय सूचना मिलने पर वार्ड सभासद कपिल कुमार आर्य और चेयरपर्सन राजबाला सैनी मौके पर पहुंचे। लोगों ने शि...