बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: नगर के मंदिर रोड पर स्थित स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। लैब में कार्यरत एक युवती पर दूसरे पक्ष के सहकर्मी युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर रोड स्थित स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब में एक युवती और असद नामक युवक साथ मिलकर कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि पूर्व में दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव पैदा हो गया था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आवेश में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर द...