बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगल में बुधवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित पुत्र राजकुमार 26 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुर थाना डिबाई के रूप में हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित सबूत एकत्र किए। बताया गया कि ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मधुप कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह और दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक ...