Bulandsehar News: पेड़ पर चढ़ा मिला अजगर, मचा हड़कंप
बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव सिरोधन में पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर चढ़ा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पेड़ पर विशालकाय अजगर को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अचानक अजगर दिखाई देने से लोग दहशत में आ गए। गुरुवार को गांव सिरोधन में ग्रामीणों की नजर पेड़ पर चढ़े अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों ने सावधानी बरती और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी सतर्कता के साथ अजगर का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसे वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खिदिरपुर में निकला अजगर, ग्रामीणों में दहशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.