बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: जंक्शन स्टोर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वितीय परिसर में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों द्वारा पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल, एडवोकेट रंजना गौतम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, उपप्रबंधक सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष डा. वकुल तायल और प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग और मनमोहक रंगोलियों ने सभी का मनमोह लिया। निर्णायक मंडल की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि अंजना सिंघल ने सभी रंगोलियों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट का चयन कर विजेताओं की घोषणा की। ...