Bulandsehar News: पूर्व विधायक ने गुलावठी में अग्निशमन केंद्र बनवाने की मांग, डीएम से की मुलाकात
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: गुलावठी में अग्निशमन केंद्र स्थापित कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक विमला सिंह सोलंकी ने बुधवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मुलाकात की। उन्होंने गुलावठी नगरवासियों की मांग का हवाला देते हुए अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने जल्द प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी को बताया कि गुलावठी क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर अग्निशमन की गाड़ियां सिकंदराबाद से भेजी जाती हैं। गुलावठी से सिकंदराबाद की दूरी करीब 20 किलोमीटर होने के कारण दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। जिलाधिकारी ने उन्हें शीघ्र प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.