Bulandsehar News: पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक की बसपा में वापसी
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पुन: पार्टी में वापसी कराई है। धर्मवीर सिंह अशोक को झारखंड प्रदेश का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। विदित हो बुलंदशहर के गांव भंडौली के मूल निवासी एवं हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी प्रथम धर्मवीर सिंह अशोक एडवोकेट को करीब तीन माह पूर्व पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। धर्मवीर सिंह अशोक ने बताया कि लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से भेंट हुई। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है। धर्मवीर सिंह अशोक बसपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मिशन 2027 से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सभी छह सहप्रभारी हटाए गए, कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.