बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर तीन युवकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में एक युवक के सिर में चोट आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सराय छबीला निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर मोन्टी पुत्र सुंदर, अनुज पुत्र मोती और मनीष पुत्र देविंदर ने लाठी-डंडों से उनके भतीजे आशु और भतीजी करीना के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में आशु के सिर में चोट आई। तहरीर में मोन्टी पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...