बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: राजबाबू पार्क के पास संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय का मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में 65 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन करीब 100 विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के साथ निःशुल्क इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा भी दी जा रही है। डीएम ने अलमारियों में रखी पुस्तकों की जानकारी लेने के साथ क्षतिग्रस्त अलमारियों और फर्नीचर की नीलामी कराकर नए फर्नीचर ...