Bulandsehar News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, घायल
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गुरुवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद एक अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अनूपशहर क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात को जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान पिंकल पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामगढ़, थाना औरंगाबाद के रूप में हुई है।पूछताछ यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.