बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने साठा क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास से एक व्यक्ति को दबोचकर अवैध आतिशबाजी बरामद की है। आरोपी के पास से दो कार्टून माल दर्शाया गया है, जबकि लोगों में चर्चा है कि पुलिस द्वारा बेहद अधिक मात्रा में माल बरामद किया गया था, जो लिखापढ़ी में कम दर्शाते हुए खुर्दबुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि 21 अक्तूबर को वह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान मामन चुंगी और शनिदेव मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर पतंग की दुकान के निकट खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार गर्ग निवासी मामन रोड साठा(कोतवाली नगर) के...