Bulandsehar News: पुलिस ने दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नगर निवासी दो अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों अपराधियों को जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मोहल्ला चौधरीयान निवासी शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन और मोहल्ला कुरैशियान निवासी मतलूब पर संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। सबूतों के आधार पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा अपराधी शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन व मतलूब को छह माह के लिए जिले की सीमा से निष्कासित किया गया है। पुलिस टीम ने मौहल्ला चौधरियान व मौहल्ला कुरैशियान में मुनादी कर दोनों अपराधियों को जिले की सीमा से बाहर पहुंचाकर जिला बदर की कार्रवाई पूरी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.