Bulandsehar News: पुलिस ने ठगी के 52751 रुपए खाते में कराए वापस
बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- Bulandsehar News: टेलीग्राम पर दोस्त बनाकर इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित के 52,751 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नया गांव निवासी श्याम कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने उसे इन्वेस्टमेंट में अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर श्याम कुमार ने अपने बैंक खाते से करीब 74 हजार की धनराशि भेज दी। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर माध्यमों से समन्वय किया। प्रयासों के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.