Bulandsehar News: पुलिस ने चोरी की बाइक समेत चोर को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नो वर्ष पूर्व मसूरी थाने के डासना से चोरी हुई बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गुलावठी अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। जांच में उसके पास मौजूद बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सैनी निवासी मोहल्ला कायस्थबाड़ा सिकंदराबाद के रूप में हुई।पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद बाइक वर्ष 2017 में गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना से चोरी की गई थी। इस संबंध में मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज है। कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.