बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश/ फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-4 डा. सुरेश कुमार ने वर्ष 2020 में छतारी क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में दो अभियुक्तों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोनों अभियुक्तों पर अर्थदंड भी लगाया है।

अभियुक्तों की पहचान अभियोजक अधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल पुत्र मोहन निवासी राजीव कालौनी खोडा थाना खोडा (गाजियाबाद) और अमन पुत्र ओमवीर निवासी खैराती नगर थाना विजयनगर(गाजियाबाद) द्वारा वर्ष 2020 में थाना छतारी पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के संबंध में 14 जुलाई 2020 को थाना छतारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी विशाल को एक अवैध तमंचा एवं कारतूस के सा...