बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर मोहल्ला सद्दीकनगर में घर के बाहर सो रहे राजमिस्त्री लियाकत की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस की दो टीमें हत्याकांड के खुलासे को सभी बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है।

हत्या का विवरण वहीं देर शाम मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक झाड़फूंक का कार्य भी करता था। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नही करता। गौरतलब है कि गुलावठी रोड के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी राजमिस्त्री लियाकत अली (55 वर्ष)की घर के बाहर सोते समय अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस की कार्रवाई वारदात की जानकारी सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी शाहजहा...