बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: जिले में वैवाहिक विवादों के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 10 बिखरे हुए परिवार फिर से एक हो गए। महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति की टीम ने खुर्जा देहात, खानपुर, स्याना व अरनिया थानों में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों में सफल काउंसलिंग कर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया। एसएसपी ने बताया कि ​पारिवारिक विवादों के संबंध में दोनों पक्षों को संबंधित थानों और परामर्श केंद्र में बुलाया गया था।यहां काउंसलरों और मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मतभेद दूर कराए गए। समझाइश के बाद कुल 10 मामलों में दंपतियों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने पर सहमति जताई। ​दोनों पक्षों ने एक-दूसरे...