Bulandsehar News: पुलिस की पहल से सुलझी रार, एक साथ रहने को राजी हुए 10 परिवार
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: जिले में वैवाहिक विवादों के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 10 बिखरे हुए परिवार फिर से एक हो गए। महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति की टीम ने खुर्जा देहात, खानपुर, स्याना व अरनिया थानों में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों में सफल काउंसलिंग कर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया। एसएसपी ने बताया कि पारिवारिक विवादों के संबंध में दोनों पक्षों को संबंधित थानों और परामर्श केंद्र में बुलाया गया था।यहां काउंसलरों और मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मतभेद दूर कराए गए। समझाइश के बाद कुल 10 मामलों में दंपतियों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.