Bulandsehar News: पुलिस की तत्परता से लौटे 56 हजार , जताया आभार
बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: साइबर मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति के खाते में गलती से ट्रांसफर हुई 56,100 रुपये की धनराशि वापस कराई है। क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी आदित्य कुमार राणा ने 22 जुलाई को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनसे अनजाने में 56,100 रुपये किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। शिकायत मिलने पर कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हो गई। साइबर टीम ने अथक प्रयास और तकनीकी जांच के माध्यम से उस बैंक खाते का पता लगाया, जिसमें धनराशि पहुंची थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद पूरी 56,100 रुपये की रकम आदित्य कुमार राणा के खाते में वापस करा दी गई।आदित्य कुमार राणा ने पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.