Bulandsehar News: पुलिस एसआई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रा का सम्मान
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: शुक्रवार को नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय की पूर्व छात्रा हिमानी दलाल को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिता चौधरी ने कहा कि हिमानी की सफलता विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हिमानी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। सम्मान समारोह में शिक्षकों ने हिमानी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रभा दलाल, पवन अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, सतीश चंद, मूलचंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: होनहार छात्रा बनी दरोगा तो स्कूल में हुआ स्वागत
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.